प्राचार्य सन्देश


भारतीय जीवन मूल्यो के अनुरूप भैया - बहिनों में राष्ट्रीय चरित्र , अनुशासित जीवन पद्धति , शैक्षणिक गुणवत्ता , शारीरिक व बौद्धिक क्षमता विकास, सेवा समरसता व राष्ट्र भक्ति के उद्देश्यों के साथ राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है ' सरस्वती शिशु मंदिर योजना ' | 

विद्या भारती अ . भा . शिक्षा संस्थान नई दिल्ली एवं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान म.प्र. भोपाल के मार्गदर्शन में सन् === को सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना हुई | आज इस संस्थान ने संस्कार युक्त व संस्कृति प्रेरित शिक्षा प्रदान करते हुए गौरवमयी व प्रतिष्ठा पूर्ण स्थान प्राप्त किया है |

यह संस्थान स्वयं के भव्य , सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त भवन में आधुनिक संसाधनो से परिपूर्ण है | विद्यालय म. प्र. शासन शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा मंडल म . प्र . भोपाल से मान्यता प्राप्त है | विद्यालय का वातावरण , साज - सज्जा , व्यवस्थाएँ , क्रियाकलाप व शैक्षिक वातावण भारतीय संस्कृति , संस्कार व परम्पराओ के अनुरूप नियोजित किया गया है |

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात देश में आज भी गौरवशून्य , विवेकरहित व निराशाजनक शिक्षा प्रणाली प्रचलित है | भावी भारत के नौनिहालों को संस्कार व अनुशासन प्रेरित , भारतीय संस्कृति संस्कार , परंपरा व जीवन मूल्यों को अपने में समाहित करती , जन - जन के मन में राष्ट्र सेवा का संकल्प जगाने वाली शिक्षा पद्धति की आवश्यकता है |

सरस्वती विद्या मंदिर इन्हीं विचारों , भावनाओं व क्रियाओं का प्रत्यक्ष दर्शन है , जहाँ कल्पनाएँ आकार लेती है , सपने साकार होते है एवं सुनहरे भविष्य के प्रत्यक्ष दर्शन होते है | विद्यालय के प्रत्येक क्रियाकलाप में समाहित है - बालक का सर्वांगीण विकास , अर्थात - मन , बुद्धि , आत्मा का विकास | 

शिक्षा यज्ञ के इस पावन कार्य में हम सब का समान योगदान आवश्यक है | सरस्वती शिशु मंदिर की प्रगति - पथ का प्रत्येक चरण अपने आप में गौरव गाथा से भरा है | आइये सब पढे सब बढ़े नित नवीन उपलब्धियां प्राप्त करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प धारण करें |

 || तेजस्विनावधीतमस्तु ||

प्राचार्य
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर

No comments:

Post a Comment